ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, TMC के 4 बैंक अकाउंट के फ्रीज पर दखल से इनकार

Image credit: Internet

TMC के चार बैंक खातों को फ्रीज किए जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया है. पार्टी ने पश्चिम बंगाल पुलिस की कार्रवाई को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह फिलहाल मामले की मेरिट में नहीं जाएगा क्योंकि मुख्य मामला कलकत्ता हाईकोर्ट में लंबित है. अदालत ने हाईकोर्ट से सुनवाई जल्द पूरी करने का अनुरोध किया है. यह मामला TMC विधायक विश्वनाथ दास की शिकायत के बाद दर्ज FIR से जुड़ा है. खास बात यह है कि ये चार खाते पहले फ्रीज किए गए तीन HDFC अकाउंट से अलग हैं.   Read More ...

free visitor counters