70 साल बाद भी नहीं बना पुल! बूसी गांव में कई परिवार हर मानसून में होते हैं कैद, अब लोगों ने खुद शुरू किया निर्माण

Image credit: Internet

Pali Ground Report News: पाली जिले के सोमेसर कस्बे का बूसी गांव आज भी बुनियादी सुविधा से वंचित है. सुमेर नदी के पार बसे करीब 200 परिवार हर मानसून में भारी परेशानी झेलते हैं. बारिश के दिनों में नदी उफान पर होती है, जिससे 3 से 4 महीने तक गांव का संपर्क कट जाता है और लोग घरों में कैद होकर रह जाते हैं. बच्चों को स्कूल जाने के लिए जान जोखिम में डालनी पड़ती है. कई बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने और गुहार लगाने के बावजूद जब समाधान नहीं हुआ, तो ग्रामीणों ने जनसहयोग से खुद पुलिया निर्माण का कार्य शुरू कर दिया.   Read More ...

free visitor counters