आसमान के नीचे अनोखा नजारा, ओपन किचन में बना डाला मैगी का पहाड़, वीडियो देख हैरान रह जाएंगे आप

Image credit: Internet

Viral Video: खुले आसमान के नीचे बने इस अनोखे नजारे ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक सेटअप में बड़ी मात्रा में मैगी तैयार की जा रही है. चारों तरफ बड़े बड़े बर्तन, गैस स्टोव और तेजी से काम करते लोग नजर आ रहे हैं. इतने बड़े स्तर पर मैगी बनते देख लोग भी हैरान रह जाते हैं. इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी तेजी से आने लगीं. कुछ लोग इसे क्रिएटिव आइडिया बता रहे हैं, तो कुछ इसे फूड लवर्स के लिए किसी फेस्ट से कम नहीं मान रहे.खुले में इस तरह खाना बनाना और उसे इतने बड़े पैमाने पर तैयार करना अपने आप में एक अलग अनुभव है, जिसने इंटरनेट यूजर्स को काफी प्रभावित किया है.बता दें, कि इस वीडियो को इंटस्टाग्राम पर @vegvillagefoodofficial नाम के पेज से शेयर किया गया है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो..   Read More ...

free visitor counters