Video: साइबर ठगों के उड़ जाएंगे होश, एक्सपर्ट की ये 3 जादुई ट्रिक्स आपको रखेंगी हमेशा सुरक्षित
Cyber Security Tips: देश में बढ़ते साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्ट जैसे खतरों के बीच साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट तरुण विग (इनेफू लैब्स) ने सुरक्षा के अचूक मंत्र साझा किए हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि थोड़ी सी जागरूकता आपको लाखों के चूने से बचा सकती है. सुरक्षा के 3 गोल्डन रूल्स में पहला डेटा की प्राइवेसी. हर मॉल या अनजान जगह पर अपना आधार और मोबाइल नंबर देने से बचें.आपका डेटा ही ठगों का सबसे बड़ा हथियार है. दूसरा टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन. सोशल मीडिया और बैंकिंग ऐप्स पर इसे अनिवार्य रूप से लागू करें. यह सुरक्षा की वह दोहरी दीवार है जिसे भेदना लगभग नामुमकिन है. तीसरा अज्ञात लिंक्स से तौबा. प्ले स्टोर के बाहर से कोई भी ऐप डाउनलोड न करें. अनजान लिंक पर क्लिक करना आपके पूरे फोन का कंट्रोल हैकर्स को दे सकता है. यदि आप शिकार हो गए हैं, तो घबराएं नहीं. तुरंत टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या नजदीकी साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज कराएं.आप भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र की वेबसाइट पर भी शिकायत कर सकते हैं. एक्सपर्ट टिप डरें नहीं, सतर्क रहें. कोई भी सरकारी एजेंसी फोन पर आपको डिजिटल अरेस्ट नहीं करती. Read More ...
Related posts
घर पर करें नेचुरल फ्रूट फेशियल, बिना साइड इफेक्ट पाएं दमकती और ग्लोइंग स्किन
रसोई की स्मार्ट आदत, आपका गैस सिलेंडर चलेगा 1 से 2 महीने, जानिए आसान टिप्स
माता रानी के शेर का क्या है नाम? बड़े-बड़े भक्त नहीं दे पाए जवाब, परखें अपनी भक्ति
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
CSK vs RCB IPL 2026 Live: विराट कोहली 28 रन बनाकर आउट, सीएसके को मिला पहला विकेट
05-04-26 07:04:04pm
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail