VIDEO: भैया जरा रुकना… पहले हमें जाने दो! हाथियों को रास्ता देने के लिए रुक गई राजधानी एक्सप्रेस

Image credit: Internet

Elephant Railway Track Crossing Video: असम के नगांव में इंसानों और वन्यजीवों के बीच खूबसूरत तालमेल की तस्वीर सामने आई है. लंका रेंज के हवाईपुर इलाके में हाथियों का एक झुंड रेलवे ट्रैक पार कर रहा था. इसी दौरान डाउन राजधानी एक्सप्रेस को कुछ देर के लिए रोक दिया गया. वन विभाग की टीम, लोको पायलट और रेलवे कंट्रोल स्टाफ की सतर्कता से हाथियों को सुरक्षित रास्ता मिल गया. झुंड के सभी हाथी बिना किसी नुकसान के ट्रैक पार कर जंगल की ओर चले गए. इसके बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया और यात्रा सामान्य रूप से जारी रही. यह घटना दिखाती है कि थोड़ी सी सावधानी इंसानों और वन्यजीवों, दोनों की जिंदगी बचा सकती है. रेलवे ट्रैक से गुजरते हाथियों के लिए ऐसे सुरक्षित कॉरिडोर और सतर्क निगरानी बेहद जरूरी है. आखिरकार, हर सुरक्षित क्रॉसिंग जंगल के इन विशाल जीवों के साथ हमारी जिम्मेदारी को भी मजबूत करती है.   Read More ...

free visitor counters