Ajmer Padav Market: सस्ते दाम में मोबाइल एसेसरीज चाहिए? अजमेर का पड़ाव मार्केट है बेस्ट, लोगों की उमड़ भीड़

Image credit: Internet

Ajmer Padav Market: अजमेर का पड़ाव मार्केट इन दिनों मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक एसेसरीज की खरीदारी के लिए लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है. यहां कीपैड मोबाइल से लेकर लेटेस्ट एंड्रॉयड स्मार्टफोन तक की हर तरह की एसेसरीज आसानी से उपलब्ध हो जाती है. मोबाइल कवर, चार्जर, ईयरफोन, स्क्रीन गार्ड और रिपेयरिंग से जुड़ी वस्तुएं उचित दामों पर मिलने के कारण बड़ी संख्या में ग्राहक यहां पहुंचते हैं. स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी लोग खरीदारी के लिए इस मार्केट में आते हैं. व्यापारियों का कहना है कि यहां ग्राहकों को कम कीमत में बेहतर क्वालिटी का सामान उपलब्ध कराया जाता है, जिससे बाजार की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. खास बात यह है कि हर बजट के ग्राहकों के लिए यहां विकल्प मौजूद हैं.   Read More ...

free visitor counters