सज्जनगढ़ बायो पार्क में फिर सुनाई देगी बाघों की दहाड़! नागपुर जू से आएगा नया टाइगर, अदला-बदली शुरू

Image credit: Internet

Sajjangarh Bio Park Udaipur: उदयपुर स्थित सज्जनगढ़ बायो पार्क में जल्द ही फिर से बाघों की दहाड़ सुनाई दे सकती है. वन विभाग ने नागपुर जू से नए टाइगर जोड़े को लाने की तैयारी शुरू कर दी है. इसके बदले सज्जनगढ़ बायो पार्क से भेड़ियों को नागपुर भेजा जाएगा. इस वन्यजीव अदला-बदली का उद्देश्य बायो पार्क में पर्यटकों का आकर्षण बढ़ाना और वन्यजीव संरक्षण को मजबूत करना है. नए बाघों के आने से पार्क में रोमांच और गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है, जिससे पर्यटन को भी फायदा मिलेगा. लंबे समय से पर्यटक यहां बाघ देखने की मांग कर रहे थे. वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद जल्द ही टाइगर जोड़ा उदयपुर पहुंच सकता है.   Read More ...

free visitor counters