26 प्रकार के देसी मसालों से तैयार होता है आगरा का फेमस तंदूरी चिकन, शाम होते ही खाने वालों की लग जाती है भीड़

Image credit: Internet

आगरा के शास्त्रीपुरम प्राची टावर पुलिस चौकी के पास प्राचीन मशहूर तंदूरी चिकन की दुकान है. यहां के संचालक धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि वह पिछले कई सालों से यही कार्य कर रहे है. दरअसल घर के देसी मसालों से तैयार होने वाला यह तंदूरी चिकन अपने अनोखे स्वाद और बेहतरीन गुणवत्ता के कारण लोगों की पहली पसंद बना गया है. दुकानदार का दावा है कि इसमें किसी तरह के तैयार मसाला मिक्स का उपयोग नहीं किया जाता, बल्कि घर में तैयार किए गए ताजे मसालों से इसे मैरीनेट किया जाता है. इसके बाद शुद्ध अमूल क्रीम और ताजे मक्खन के साथ इसे खास अंदाज में तंदूर में पकाया जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है, और यही कारण है की दूर दराज से लोग यहां आते है.   Read More ...

free visitor counters