लड़की ने अंग्रेजी रैप गाने पर किया शानदार क्लासिकल डांस, कॉन्फिडेंस और एक्सप्रेशन ने बनाया इसे खास!

Image credit: Internet

एक टैलेंटेड लड़की ने Eminem के सुपरहिट गाने Without Me पर ऐसा शानदार क्लासिकल डांस किया कि देखने वाले हैरान रह गए. आमतौर पर इस गाने को उसकी तेज रैप बीट और एनर्जी के लिए जाना जाता है, लेकिन लड़की ने उसी धुन पर भारतीय शास्त्रीय नृत्य की मुद्राएं और एक्सप्रेशन पेश कर एक अनोखा फ्यूजन तैयार कर दिया. वीडियो में उसका कॉन्फिडेंस, चेहरे के भाव और ताल के साथ सटीक स्टेप्स साफ दिखाई देते हैं. वेस्टर्न रैप म्यूजिक और देसी क्लासिकल डांस का यह मेल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस क्रिएटिव परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे टैलेंट व एक्सप्रेशन का बेहतरीन उदाहरण बता रहे हैं. Video Credit: Instagram-@teen__meets_world   Read More ...

free visitor counters