Chemical Free Mango Test: कहीं केमिकल वाले आम तो नहीं खा रहे हैं आप? घर पर ऐसे करें पहचान, वरना हो सकती है दिक्कत
Tips to Identify Chemically Ripened Mangoes: गर्मियों का सीजन शुरू हो गया है. ऐसे में फलों का राजा आम भी बाजार में दिखने लगा है. लेकिन यहीं शौक आप पर शायद भारी पड़ सकता है. दरअसल, गर्मियों में सीजन से पहले ही आने वाले आम केमिकल से पकाए जाते हैं. एक्सपर्ट्स की मानें, तो यह केमिकल से पकाए आम सेहत पर प्रभाव डालते हैं. बालाघाट जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर निलय जैन ने बताया कि केमिकल से पके हुए आम खाने से ही नहीं बल्कि इससे बने हुए ज्यूस के सेवन से भी स्वास्थ्य पर असर पड़ता है. इसके सेवन से सबसे ज्यादा आंतरिक अंग प्रभावित होते हैं. केमिकल से पके आमों को पहचानने के लिए एक बाल्टी में पानी भरना चाहिए. इसमें आम डाले फिर आम तली में बैठ जाते हैं. वहीं, रसायन वाले आम पानी की सतह पर तैरते रहते हैं. केमिकल वाले फलों का छिलका कोमल या फिर झुर्रीदार दिखता है. वहीं प्राकृतिक रूप से पका आम छूने पर हल्का सख्त और दबाने पर लचीला महसूस होता है. केमिकल वाले आम की गंध तेज होती है . वहीं, प्राकृतिक आमों की खुशबू ही अलग होती है. Read More ...
Related posts
आत्मनिर्भर मेंटेनेंस और टेक्नोलॉजी से एयरपावर को और मजबूत बनाने की तैयारी
कहां गोल्ड सबसे महंगा, कहां सस्ता और किस देश में सोना दिखाना बुरा माना जाता है
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
युवराज सिंह के जीजा ने IPL में खेला और बनाया है ऐसा रिकॉर्ड जिसे तोड़ना नामुमकिन
13-05-26 02:05:27pm
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail