बस जाने वाली ही थी जान, अचानक देवदूत बनकर पहुंचे RPF जवान, 2 पैसेंजर्स को मिली नई जिंदगी
गुजरात के वलसाड जिले के वापी रेलवे स्टेशन पर दो अलग-अलग घटनाओं में आरपीएफ जवानों और यात्रियों की सतर्कता ने दो लोगों को मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया. पहली घटना में एक युवक चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान फिसल गया और ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच जा गिरा. स्थिति बेहद गंभीर थी, लेकिन ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान ने बिना समय गंवाए उसे खींचकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया. वहीं दूसरी घटना में एक महिला चलती ट्रेन से उतरते समय संतुलन खो बैठी. महिला गिरने ही वाली थी कि आसपास मौजूद यात्रियों ने तुरंत उसे पकड़ लिया और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. दोनों घटनाएं स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गईं. इन घटनाओं ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सतर्कता और त्वरित कार्रवाई कई बार किसी की जिंदगी बचा सकती है. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail