खत्म हुआ खाटूश्याम का ट्रैफिक जाम! इस महीने शुरू होगी मंढा-खाटूश्यामजी पुलिया, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

Image credit: Internet

Manda Khatu Shyamji Pulia: सीकर जिले के श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है. मंढा-खाटूश्यामजी पुलिया का निर्माण कार्य लगभग 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है और इसे इसी महीने शुरू किए जाने की तैयारी चल रही है. पुलिया के चालू होने के बाद खाटूश्यामजी धाम जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं को ट्रैफिक जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी. वर्तमान में रेलवे फाटक और संकरी सड़क के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ता है. नई पुलिया शुरू होने से यातायात सुचारु होगा, यात्रा समय कम होगा और रोजाना हजारों वाहनों की आवाजाही आसान हो जाएगी. यह परियोजना क्षेत्र के विकास, व्यापारिक गतिविधियों और पर्यटन को भी गति देगी.   Read More ...

free visitor counters