Aaj Ka Mausam: देश में एक साथ 9 सिस्‍टम एक्टिव, जम्‍मू-कश्‍मीर से दिल्‍ली तक बारिश, UP-बिहार भी नहीं बचेंगे

Image credit: Internet

Aaj Ka Mausam: देश का मौसम इन दिनों बदलाव के दौर से गुजर रहा है. जम्‍मू-कश्‍मीर से लेकर दिल्‍ली-एनसीआर, उत्‍तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब जैसे राज्‍यों में तेज हवा के साथ बारिश रिकॉर्ड की जा रही है. इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे सर्दियों का मौसम आने की संभावना बढ़ जाती है. उसके अगले ही दिन तेज धूप से पारा फिर चढ़ जा रहा है. दरअसल, उत्‍तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसकी वजह से तेज हवा के साथ कम अंतराल पर बारिश रिकॉर्ड की जा रही है. दूसरी तरफ, बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्‍टम की वजह से पूर्वी भारत में बारिश हो रही है. IMD ने मौसम में जारी उठा-पटक का दौर जारी रहने की संभावना जताई है.   Read More ...

free visitor counters