रांची आरएसएस दफ्तर हमले में बड़ा खुलासा, CCTV में कैद हुए आरोपी; हाथ में दिखा पेट्रोल बम

Image credit: Internet

रांची स्थित आरएसएस दफ्तर पर पेट्रोल बम से हमले के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. इस हमले से जुड़ी दो नई सीसीटीवी फुटेज और एक तस्वीर सामने आई है, जिनमें आरोपी अमन अंसारी और सैफ अंसारी हमले से पहले और बाद की गतिविधियों में नजर आ रहे हैं. फुटेज में दोनों एक टैक्सी से RSS कार्यालय के पास पहुंचते दिखाई देते हैं, जबकि एक आरोपी के हाथ में कथित तौर पर पेट्रोल बम भी नजर आ रहा है. जांच एजेंसियां इन सबूतों के आधार पर पूरे नेटवर्क और संभावित विदेशी कनेक्शन की पड़ताल कर रही हैं. उधर सुरक्षा एजेंसियों की पूछ्ताछ में आरोपियों ने कथित रूप से बताया कि आरएसएस ऑफिस पर हमले के लिए डेढ़ लाख रुपये की डील हुई थी. आरोपियों को क्यूआर के जरिये 10,000 रुपये एडवांस भेजे गए थे. देखिये आनंद तिवारी की रिपोर्ट...   Read More ...

free visitor counters