Video: अब जमकर छलकाएं जाम, लिवर-किडनी नहीं होगी खराब! GI टैग वाली इस वाइन में छिपा है सेहत का राज

Image credit: Internet

Northeast Heritage GI Tag Wine: वाइन के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली के सुंदर नर्सरी में चल रहे भारत ट्राइब्स फेस्ट 2026 में पूर्वोत्तर भारत की ऐसी हेरिटेज वाइन पेश की गई है, जो न केवल नशा हल्का देती है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद बताई जा रही है. नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश की टीमों ने चावल, मोटे अनाज, जंगली सेब और फूलों से बनी इस खास ड्रिंक को पेश किया है. अरुणाचल प्रदेश की सियांग बेवरेज द्वारा लाई गई इस पारंपरिक वाइन को GI टैग प्राप्त है. यह केमिकल और आर्टिफिशियल रंगों से पूरी तरह मुक्त है. जानकारों का दावा है कि प्राकृतिक चीजों और मोटे अनाजों से बनी होने के कारण यह लिवर और किडनी को नुकसान नहीं पहुंचाती, बल्कि पाचन तंत्र को सुधारती है. नागालैंड के एलएन बेवरेज ने पर्पल और काले चावल के साथ जंगली फलों से इसे तैयार किया है. इसकी कीमत ₹200 से लेकर ₹5000 तक है, जो इसे हर बजट के लिए सुलभ बनाती है. पारंपरिक तरीके से तैयार यह नेचुरल ड्रिंक पुरुषों और महिलाओं, दोनों के बीच खासी लोकप्रिय हो रही है. तकनीक और परंपरा के इस मेल ने वाइन को अब हेल्थ ड्रिंक की कतार में खड़ा कर दिया है.   Read More ...

free visitor counters