कर्नाटक में भक्ति में लीन दिखे पीएम मोदी... श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर में की पूजा, देखें वीडियो

Image credit: Internet

PM Modi Karnataka Visit: कर्नाटक दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मांड्या जिले में एक खास आध्यात्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. यहां उन्होंने आदि चुनचुनगिरि मठ परिसर में बने श्री गुरु भैरव मंदिर का उद्घाटन किया और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना भी की. यह मंदिर पूज्य संत श्री बालगंगाधरनाथ महास्वामी की स्मृति में बनाया गया है, जो आदि चुनचुनगिरि महासंस्थान मठ के 71वें पीठाधीश्वर थे. इस मौके पर मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला. प्रधानमंत्री के पहुंचने पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी पारंपरिक अंदाज में पूजा करते नजर आए और मंदिर के उद्घाटन के दौरान पूरे रीति-रिवाजों का पालन किया गया. यह आयोजन सिर्फ धार्मिक ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी काफी अहम माना जा रहा है.   Read More ...

free visitor counters