पेपर अच्छा गया था, लेकिन लीक की खबरों ने तोड़ दी उम्मीदें... छात्रों का दर्द झकझोर देगा

Image credit: Internet

NEET Exam Controversy: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा यानी NEET एक बार फिर विवादों में है। पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने की खबरों ने लाखों छात्रों के सपनों को झकझोर कर रख दिया है. करीब 22 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी, जो डॉक्टर बनने की तैयारी में सालों से मेहनत कर रहे थे, अब एक बार फिर असमंजस और निराशा में हैं. पूरा मामला तब सामने आया जब परीक्षा के कुछ ही दिनों बाद पेपर लीक और प्रश्नपत्र के वायरल होने की जानकारी जांच एजेंसियों तक पहुंची. शुरुआती जांच में यह सामने आया कि कुछ व्हाट्सएप ग्रुप्स और गेस्ट पेपर्स के जरिए पेपर के सवाल फैलाए गए थे. इसके बाद मामला तेजी से बढ़ा और केंद्रीय एजेंसियों को सूचना दी गई, जिसके बाद परीक्षा प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे. छात्रों और अभिभावकों का कहना है कि यह सिर्फ एक परीक्षा नहीं, बल्कि उनकी पूरी जिंदगी का सवाल है. कई छात्रों ने बताया कि परीक्षा अच्छी गई थी, लेकिन अगले ही दिन लीक की खबरों ने उनकी सारी उम्मीदें तोड़ दीं. अभिभावकों ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि हर बार पेपर लीक की घटनाएं सामने आना सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े करता है. छात्रों ने यह भी चिंता जताई कि अगर दोबारा परीक्षा होती है तो उसका स्तर क्या होगा और क्या यह पहले जैसी निष्पक्षता दे पाएगी. उनका कहना है कि भरोसा धीरे-धीरे सिस्टम से उठता जा रहा है, और यह सबसे बड़ी समस्या बनती जा रही है.   Read More ...

free visitor counters