India vs Namibia Live Score: अभिषेक शर्मा और जसप्रीत बुमराह पर नजरें...जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी सूर्या एंड कंपनी

Image credit: Internet

India vs Namibia Match Live Cricket Score Updates: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए का एक अहम मुकाबला आज, 12 फरवरी को भारत और नामीबिया के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा. फेंडिंग चैंपियन भारत ने अपने अभियान की शुरुआत शानदार तरीके से की है. टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में यूएसए को 29 रनों से हराया था और अब उसकी नजरें लगातार दूसरी जीत दर्ज कर सुपर 8 की रेस में अपनी स्थिति मजबूत करने पर हैं. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम संतुलित नजर आ रही है. हालांकि, ओपनर अभिषेक शर्मा का खेलना मुश्किल है. उनकी जगह संजू सैमसन को मौका मिल सकता है.   Read More ...

free visitor counters