Anant Ambani Birthday: अनंत अंबानी के जन्मदिन पर राजराजेश्वर मंदिर में हुई विशेष पूजा, देखिए वीडियो

Image credit: Internet

Anant Ambani Birthday: रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर अंबानी परिवार ने बेंगलुरु में एक विशेष धार्मिक पूजा का आयोजन किया है, जहां भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला. यह पूजा बेंगलुरु के प्रसिद्ध राजराजेश्वर मंदिर और आश्रम परिसर में आयोजित की गई. कार्यक्रम की शुरुआत संकल्प पूजा के साथ हुई, जिसमें परिवार की ओर से विशेष अनुष्ठान कराए गए. इस खास पूजा को जगत गुरु आचार्य महामंडलेश्वर द्वारा संपन्न कराया जा रहा है. पूजा के बाद गुरुजी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देंगे और एक विशेष संदेश भी साझा करेंगे. अंबानी परिवार हर साल खास मौकों पर धार्मिक अनुष्ठान कराता है, और इस बार भी जन्मदिन को आध्यात्मिक तरीके से मनाया जा रहा है.   Read More ...

free visitor counters