बवासीर से डायबिटीज तक लाभकारी शालपर्णी, जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

Image credit: Internet

Medicinal Benefits Of Shalparni: प्रकृति की अनमोल जड़ी-बूटियों में शामिल शालपर्णी आयुर्वेद में विशेष स्थान रखती है. डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के औषधीय केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. दिनेश राय के अनुसार यह साधारण दिखने वाला पौधा बवासीर, दस्त, पेचिश, पाचन संबंधी समस्याओं और लंबे समय से चल रहे बुखार में लाभकारी माना जाता है. इसकी जड़ और पत्तों में औषधीय गुण पाए जाते हैं, जबकि जड़ का पाउडर विशेष रूप से उपयोग में लाया जाता है. हालांकि विशेषज्ञों का स्पष्ट कहना है कि किसी भी औषधीय पौधे का सेवन बिना डॉक्टर या आयुर्वेदाचार्य की सलाह के नहीं करना चाहिए, क्योंकि सही मात्रा और विधि से उपयोग करने पर ही इसके सुरक्षित लाभ मिल सकते हैं. रिपोर्ट- अमित कुमार   Read More ...

free visitor counters