Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम, अगले 48 घंटे 19 राज्यों में आफत बनेगी बारिश, IMD ने किया अलर्ट

Image credit: Internet

Aaj Ka Mausam Live: देश में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश जारी है. इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने 12 अगस्त को 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. पूर्वी राजस्थान में बेहद भारी बारिश की संभावना है. दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और पहाड़ी राज्यों में भी मौसम बिगड़ सकता है. यूपी में 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की आंधी चलने का अनुमान है. कई इलाकों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं परेशानी बढ़ा सकती हैं. मौसम विभाग के अनुसार कम दबाव का क्षेत्र और मानसून टर्फ बारिश को ताकत दे रहे हैं. बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बनने से आने वाले दिनों में भी बारिश जारी रह सकती है.   Read More ...

free visitor counters