VIDEO: कहीं से मिट्टी, कहीं से पानी... 25 साल पूरे होते ही वडनगर में PM मोदी के लिए उमड़ा ऐसा प्यार

Image credit: Internet

PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के मुखिया के तौर पर जनसेवा के 25 साल पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर गुजरात के वडनगर में सेवा संकल्प अभियान के तहत विशेष यात्रा पहुंची. वाराणसी से शुरू हुई इस यात्रा में गुजरात के अलग-अलग हिस्सों से भी लोग शामिल हुए. लोग 25 आइकॉनिक जगहों से मिट्टी और जल लेकर वडनगर पहुंचे और इसे पवित्र हटकेश्वर महादेव मंदिर में अर्पित किया. मेहसाणा के लागनज गांव से भी लोग करीब 60 किलोमीटर पैदल चलकर यहां पहुंचे. यात्रियों के मुताबिक, गुजरात की 25 प्रमुख जगहों से मिट्टी और पानी जुटाकर करीब 3 से 4 हजार किलोमीटर की यात्रा की गई. इस अभियान के जरिए पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के सफर को याद करते हुए उनके प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की गईं.   Read More ...

free visitor counters