संभल जाएं! दिल्ली में पारा 45 पार; 1 हफ्ते तो बिल्कुल राहत नहीं, IMD ने दी बारिश पर निराश करने वाली अपडेट

Image credit: Internet

IMD Heatwave Update: उत्तर भारत में गर्मी अब अपने सबसे खतरनाक रूप में आ चुकी है. आसमान से बरसती आग और झुलसाने वाली लू से लोगों का हाल बेहाल होने वाला है. मौसम विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में उत्तर भारत के कई राज्यों में हीटवेव का प्रकोप और भी ज्यादा भयंकर हो जाएगा. देश की राजधानी दिल्ली में तो पारा 45 डिग्री सेल्सियस को पार करने वाला है. यूपी, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा सहित कई राज्यों में 22 मई तक लू का अलर्ट है. वहीं, राहत की बात यह है कि दक्षिण और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की भी संभावना जताई गई है.   Read More ...

free visitor counters