हवा में लटकी 250 यात्रियों की जान, टक्कर रोकने वाला सिस्टम खराब, 9 घंटे बाद सुरक्षित उतरा विमान
Air India Flight News: दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-173 को तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा. विमान में करीब 250 यात्री सवार थे. उड़ान के दौरान TCAS यानी ट्रैफिक कोलिजन अवॉइडेंस सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहा था, जो हवा में विमानों की टक्कर रोकने वाला अहम सुरक्षा सिस्टम माना जाता है. फ्लाइट चीन के ऊपर उड़ रहा था तभी एयर इंडिया ने उसे वापस दिल्ली बुलाने का फैसला लिया. करीब 9 घंटे हवा में रहने के बाद फ्लाइट सुरक्षित IGI एयरपोर्ट पर उतरा. एयर इंडिया ने यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था और होटल सुविधा उपलब्ध कराई है. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail