बर्ड हिट की चपेट में आई एमिरेट्स की फ्लाइट, डैमेज हुआ प्‍लेन का नोज, IGI एयरपोर्ट में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग‍

Image credit: Internet

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दुबई के लिए उड़ान भरने वाली एमिरेट्स एयरलाइंस की फ्लाइट टेकऑफ के तुरंत बाद बर्ड हिट का शिकार हो गई. प्‍लेन के नोज से पक्षी टकराने के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और प्‍लेन को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया. गनीमत यह रही कि इस घटना में प्‍लेन में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं. फिलहाल, प्‍लेन को डिटेल इंस्पेक्शन के लिए ग्राउंड कर दिया गया है.   Read More ...

free visitor counters