Dungarpur News: चाकू दिखाकर यात्री को लूटते, फिर शराब पार्टी में उड़ाते पैसे, डूंगरपुर में ईको गैंग का पर्दाफाश
Dungarpur Robbery Case: डूंगरपुर जिले की वरदा थाना पुलिस ने ईको गाड़ी में यात्रियों को बैठाकर चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल ईको गाड़ी, चाकू, तीन मोबाइल फोन और 58 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं. पुलिस के अनुसार, आरोपी रात में बस स्टैंड के बाहर वाहन का इंतजार कर रहे यात्रियों को गाड़ी में बैठाते और सुनसान जगहों पर ले जाकर मारपीट के बाद मोबाइल, पर्स, नकदी और एटीएम कार्ड लूट लेते थे. 2 सितंबर और 3 अक्टूबर को वरदा थाना क्षेत्र में हुई वारदातों के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की थी. तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से आरोपियों को पकड़ा गया. पूछताछ में रणसागर, तीजवड़ और खेमारू रोड क्षेत्र में भी लूटपाट की वारदातों का खुलासा हुआ है. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail