Video: न्यूजीलैंड में श्रेयस अय्यर की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, टी-20 सीरीज को लेकर कप्तान का बयान

Image credit: Internet

भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने बुधवार को कहा कि पिछले कुछ समय से टीम की गेंदबाजी में अनुभव की कमी खल रही थी और अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी से इस कमी को पूरा करने में मदद मिलेगी। 36 वर्षीय भुवनेश्वर न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरुवार से यहां शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के लिए टीम में चुने जाने के बाद चार साल बाद भारतीय टी20 टीम में लौटे हैं। मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में अय्यर ने कहा कि भुवी टीम में बहुत सारा अनुभव लेकर आते हैं। और हमारे पास इसकी कमी थी, खासकर आईपीएल के बाद। हमारे पास कई नए गेंदबाज थे। लेकिन टी20 में अगर आप उनके करियर ग्राफ को देखें, तो उन्होंने पिछले दो वर्षों में हर बार आईपीएल जीता है.   Read More ...

free visitor counters