शेर सफारी के बाद अब शार्क का रोमांच! सज्जनगढ़ सेंचुरी का एक्वेरियम टनल पर्यटकों के लिए बनेगा नया टूरिस्ट पॉइंट

Image credit: Internet

Sajjangarh Sanctuary Aquarium: उदयपुर की प्रसिद्ध सज्जनगढ़ सेंचुरी और जैविक उद्यान में पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में अत्याधुनिक एक्वेरियम विकसित करने की योजना बनाई जा रही है. इस परियोजना का मुख्य आकर्षण शार्क टनल होगी, जहां पर्यटक खुद को समुद्र के भीतर चलते हुए महसूस कर सकेंगे. यह एक्वेरियम आधुनिक तकनीक, आकर्षक समुद्री जीवों और इंटरैक्टिव डिस्प्ले से लैस होगा, जिससे बच्चों, विद्यार्थियों और पर्यटकों को समुद्री जैव विविधता के बारे में रोचक जानकारी मिलेगी. हाल के वर्षों में सज्जनगढ़ जैविक उद्यान में लायन सफारी, रेप्टाइल पार्क और अन्य आकर्षण विकसित किए गए हैं, जिससे यह उदयपुर का प्रमुख इको-टूरिज्म केंद्र बनकर उभरा है. प्रस्तावित एक्वेरियम के शुरू होने के बाद यहां आने वाले पर्यटकों को वन्यजीवों के साथ-साथ समुद्री जीवन का भी अनूठा अनुभव मिलेगा.   Read More ...

free visitor counters