Congress Rally Live: रामलीला मैदान में पहुंचने लगे कांग्रेस समर्थक, हरियाणा बार्डर पर रास्ते बंद करने के आरोप, दीपके नहीं होंगे शामिल

Image credit: Internet

Ramleela Maidan Rally Live: दिल्ली के रामलीला मैदान में आज कांग्रेस के नेतृत्व में INDIA ब्लॉक की बड़ी रैली होने जा रही है. विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर को वापस लेने की मांग उठा रहा है. रैली को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. 4,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी और केंद्रीय बल तैनात रहेंगे. मैदान को 14 जोन में बांटा गया है और 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के साथ ड्रोन से भी निगरानी होगी. इस बीच राहुल गांधी ने रैली में आने वाले लोगों से अपील की है कि वे प्रदर्शन और मार्च के साथ दिल्ली के बाजारों से खरीदारी भी करें ताकि त्योहारों के मौसम में छोटे व्यापारियों को फायदा मिल सके. इस बीच अभिजीत दीपके ने INDIA गठबंधन की रैली को अपना समर्थन दिया है लेकिन वह इसमें शामिल नहीं होंगे. रामलीला मैदान में सुबह से ही कांग्रेस समर्थक जुटने लगे हैं.   Read More ...

free visitor counters