DK Shivakumar Shapath Grahan LIVE: डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण के लिए लोकभवन में हलचल तेज, मां गौरम्मा से लिया आशीर्वाद; मंत्री पद नहीं मिलने पर एचके पाटिल नाराज

Image credit: Internet

DK Shivakumar Shapath Grahan LIVE: कर्नाटक में आज डीके शिवकुमार कुछ ही देर में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. लेकिन कांग्रेस के भीतर सियासी तनाव अब भी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. डिप्टी सीएम पद को लेकर आखिरी समय तक मंथन जारी है. मंत्री पद नहीं मिलने पर एचके पाटिल नाराज बताए जा रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक नई कैबिनेट में 13 से 15 मंत्री शपथ ले सकते हैं. सिद्धारमैया की भूमिका, समन्वय समिति और सामाजिक संतुलन को लेकर आलाकमान लगातार रणनीति बना रहा है. कांग्रेस नेतृत्व इस बदलाव को नई शुरुआत के रूप में पेश करना चाहता है, लेकिन पार्टी के भीतर शक्ति संतुलन की जंग अब भी चर्चा के केंद्र में बनी हुई है.   Read More ...

free visitor counters