सोशल मीडिया से सीखी ट्रिक, यूनीक मशीन लगा खड़ा किया गजब ठेला बिजनेस, बंपर कमाई

Image credit: Internet

Unique juice thela success story : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के गांधी नगर में अर्जुन राम ने पार्सल डिलीवरी छोड़ गन्ना जूस का नया सफर शुरू किया. 12वीं के बाद पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते पढ़ाई छूटी, तो वे रोज़ 600-700 रुपये कमाने के लिए डिलीवरी का काम करने लगे. सोशल मीडिया पर देखी गुजरात की हाइजीनिक जूस मशीन ने उनकी सोच बदल दी. थोड़ी बचत लगाकर मशीन खरीदी और ठेला शुरू कर दिया. इस आधुनिक मशीन में बिना हाथ लगाए साफ-सुथरा जूस निकलता है. शुद्धता, कम शोर और बैटरी सिस्टम के कारण ग्राहक तेजी से बढ़ रहे हैं. सीमित संसाधनों में अर्जुन ने आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर दी.   Read More ...

free visitor counters