EXCLUSIVE: ममता बनर्जी vs मोदी… क्या इस बार बदल जाएगा बंगाल? नितिन नबीन का बड़ा बयान
Nitin Nabin Interview: चुनावी माहौल के बीच बीजेपी नेता नितिन नबीन ने बड़ा दावा किया है कि पार्टी के कार्यकर्ता डर और हमलों के बावजूद इस बार पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुके हैं. उनका कहना है कि कार्यकर्ताओं ने जो कुर्बानियां दी हैं, वही इस चुनाव में बीजेपी की सबसे बड़ी ताकत बनेंगी. एक खास बातचीत में नितिन नबीन ने कहा कि कई ऐसे परिवार हैं जिन्होंने राजनीति में अपने करीबियों को खोया, लेकिन इसके बावजूद उनका भरोसा बीजेपी पर कायम है. नितिन नबीन ने बताया कि उन्होंने हाल ही में ऐसे परिवारों से मुलाकात की, जिनके किसी ने भाई, किसी ने बेटा या पति खोया. उन्होंने कहा, इतनी बड़ी कुर्बानी के बावजूद भी वो परिवार आज बीजेपी के साथ खड़े हैं और चाहते हैं कि पार्टी आगे बढ़े. पश्चिम बंगाल को लेकर उन्होंने कहा कि पहले डर का माहौल था, लेकिन इस बार तस्वीर बदलती दिख रही है. नितिन नबीन ने बंगाल में घुसपैठ और कानून व्यवस्था को बड़ा मुद्दा बताया. उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता इस बार इन मुद्दों पर मजबूती से लड़ रहे हैं. परिवारवाद के सवाल पर उन्होंने कहा कि बीजेपी किसी से समझौता नहीं करती और हर मुद्दे को खुलकर उठाती है. चुनाव में सबसे बड़ा चेहरा कौन है, इस सवाल पर उन्होंने साफ कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही जनता की उम्मीद और भरोसे का प्रतीक हैं. उन्होंने कहा, पीएम मोदी लोगों से सीधे जुड़ते हैं, योजनाएं भी देते हैं और भरोसा भी पैदा करते हैं. मध्य पूर्व में चल रहे तनाव और उसके असर को लेकर युवाओं की चिंता पर नितिन नबीन ने कहा कि यह वैश्विक मुद्दा है, लेकिन सरकार इस पर नजर बनाए हुए है. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail