सोजत की मेहंदी को GI टैग, बदलेगी किसानों की किस्मत, मिलेगी बेहतर कीमत

Image credit: Internet

Sojat Mehndi GI Tag: राजस्थान के सोजत की मेहंदी, जिसे ‘लाल स्वर्ण’ कहा जाता है, अब वैश्विक पहचान बना चुकी है. हाल ही में इसे GI टैग मिलने के बाद इसकी मांग देश ही नहीं, विदेशों में भी तेजी से बढ़ी है. सोजत की मिट्टी में मौजूद तांबे के अंश इस मेहंदी को गहरा लाल और नारंगी रंग देते हैं, जो इसे अन्य मेहंदी से अलग बनाता है. केंद्र सरकार की One District One Product (ODOP) योजना और राज्य के पंच गौरव कार्यक्रम में शामिल होने से किसानों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है. अब मिलावटखोरी पर रोक लगेगी और किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिल सकेगा. सोजत की मेहंदी अब केवल पारंपरिक उपयोग तक सीमित नहीं रहकर अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभर रही है.   Read More ...

free visitor counters