अब रोबोट करेंगे खेती! आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स लैब से बदलेगी भारतीय खेती की तस्वीर

Image credit: Internet

भारत की कृषि व्यवस्था तकनीकी बदलाव की नई दहलीज पर है. भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) नई दिल्ली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स लैब की स्थापना के साथ स्मार्ट फार्मिंग की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. यह देश की पहली उन्नत लैब है, जहां सेंसर, ड्रोन, रोबोट और एआई आधारित मशीनें विकसित की जाएंगी. डिविजन ऑफ एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग में स्थापित इस लैब का उद्घाटन महानिदेशक डॉ. एम एल जाट ने किया. विभागाध्यक्ष और प्रिंसिपल साइंटिस्ट डॉ. पीके साहू के नेतृत्व में यहां अत्याधुनिक सर्वर रूम और कंप्यूटर लैब भी बनाई गई है.   Read More ...

free visitor counters