दामाद को बचाने के लिए नहर में कूदे ससुर और साले की मौत, तैरना जानता था युवक, बच गई उसकी जान

Image credit: Internet

गुजरात के बनासकांठा जिले के वाव-थराद में नर्मदा मुख्य नहर में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ. नहर में गिरे अपने दामाद को बचाने के लिए ससुर और उनका बेटा बिना सोचे-समझे पानी में कूद पड़े. दामाद को तैरना आता था, इसलिए वह सुरक्षित बाहर निकल आया, लेकिन तेज बहाव में फंसे पिता-पुत्र की डूबने से मौत हो गई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने घंटों तक रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों के शव बाहर निकाले. मृतक परिवार राजस्थान का रहने वाला था और गुजरात में कृषि मजदूरी कर अपना जीवनयापन कर रहा था.   Read More ...

free visitor counters