PM का भाषण बना प्रेरणा! विपिन ने केले की खेती से लिखी सफलता की नई कहानी

Image credit: Internet

मधुबनी के राजनगर निवासी विपिन कुमार झा ने एग्रीकल्चर की पढ़ाई पूरी करने के बाद लॉकडाउन के दौरान खेती को अपना करियर बनाया. प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भरता संदेश और कृषि वैज्ञानिकों की सलाह से उन्होंने 7 एकड़ में जी-9 केले की खेती शुरू की, जो आज बढ़कर 23 एकड़ तक पहुंच गई है. उनके एचसी फार्म से सालाना 45 से 50 लाख रुपये तक की आय होती है. वे स्थानीय बाजारों और सरकारी स्कूलों को भी केले की आपूर्ति करते हैं. उनके फार्म में 15 से 17 लोगों को स्थायी रोजगार मिला है और वे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए हैं.   Read More ...

free visitor counters