तिरुपति लड्डू विवाद: देसी घी में पाम ऑयल और केमिकल्स की मिलावट, ED ने प्रमोटर को दबोचा

Image credit: Internet

तिरुपति लड्डू प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले घी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ा दावा किया है. ED के मुताबिक 2019 से 2024 के बीच तिरुमला तिरुपति देवस्थानम को कथित तौर पर मिलावटी घी की सप्लाई की गई. एजेंसी का आरोप है कि इसमें रिफाइंड पाम ऑयल, पाम कर्नेल ऑयल और पामोलीन के साथ कई रसायनों का इस्तेमाल किया गया. ED ने एमजी-90, मोनोग्लिसराइड्स, मायवेसिट सॉफ्ट 400 और एसीटिक एसिड एस्टर जैसे नाम भी बताए हैं. एजेंसी के अनुसार कुल कथित सप्लाई 230 करोड़ रुपये की थी, जिसमें 96 करोड़ रुपये का घी सुकृति फूड्स से जुड़ा था. कंपनी के प्रोमटर कैलाश चंद मंगला गिरफ्तार किए गए हैं.   Read More ...

free visitor counters