1619 KM तक गाड़ी की रफ्तार चीते की तरह, मुंबई से कन्याकुमारी बस 22 घंटे में, 4 राज्यों की होगी गजब तरक्की
Mumbai Kanyakumari Economic Corridor: मुंबई से कन्याकुमारी तक करीब 1619 किलोमीटर का इकोनॉमिक कॉरिडोर पश्चिमी तट की तस्वीर बदलने की तैयारी में है. बेहतर सड़क संपर्क से दोनों शहरों के बीच सफर करीब 22 घंटे में पूरा होने की बात कही जा रही है. यह मार्ग महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु को जोड़ेगा. रास्ते में मुंबई, रत्नागिरी, गोवा, मंगलुरु, कोच्चि, विझिंजम, तूतीकोरिन और कन्याकुमारी जैसे अहम इलाके आएंगे. इससे माल ढुलाई और पर्यटन को रफ्तार मिलने की उम्मीद है. किसानों के फल, मछली, मसाले, कॉफी और समुद्री उत्पाद बड़े बाजारों तक तेजी से पहुंच सकते हैं. बंदरगाहों से सड़क संपर्क मजबूत होने पर कारोबारियों का समय और परिवहन खर्च भी घट सकता है. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail