बोरॉन की कमी से फट जाते हैं टमाटर, ऐसे करें बचाव, पैदावार होगी बंपर

Image credit: Internet

Tomato Farming Tips: टमाटर की अच्छी पैदावार के लिए सही मिट्टी और संतुलित सिंचाई बेहद जरूरी है. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार ऊसर या बंजर जमीन में टमाटर लगाने से फल फटने की समस्या बढ़ जाती है, क्योंकि ऐसी मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी और लवणता अधिक होती है. जिला उद्यान अधिकारी डॉ. पुनीत कुमार पाठक बताते है कि टमाटर के फल फटने का मुख्य कारण पानी का असंतुलन और बोरॉन की कमी है. लंबे सूखे के बाद अचानक अधिक सिंचाई या बारिश से फल तेजी से बढ़ते हैं और उनका छिलका फट जाता है. इससे बचाव के लिए मिट्टी में 20 से 25 किलो बोरेक्स मिलाना और फल बनने के समय 0.25% बोरेक्स का 2-3 बार छिड़काव करना लाभकारी होता है. साथ ही खेत में जल निकासी की अच्छी व्यवस्था और नियमित हल्की सिंचाई करने से टमाटर के फल सुरक्षित रहते है.   Read More ...

free visitor counters