चित्रकूट प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना में यूपी में बना नंबर वन, देश में 7वां स्थान, राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान

Image credit: Internet

चित्रकूट जिले ने कृषि विकास के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है. प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत कृषि उत्पादकता बढ़ाने की दिशा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए चित्रकूट को देशभर में सातवां और यूपी में पहला स्थान मिला है.इस उपलब्धि पर 12 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिलाधिकारी पुलकित गर्ग को श्रेष्ठता प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया है. यह उपलब्धि जिले में कृषि विकास, फसल उत्पादन बढ़ाने और किसानों के हितों को प्राथमिकता देने के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान है.   Read More ...

free visitor counters