बलुई दोमट मिट्टी में करें खरबूजे की बुवाई, 90 दिन में तैयार होगी फसल, प्रति एकड़ होगी अच्छी कमाई,

Image credit: Internet

Muskmelon Varieties: जायद के सीजन में किसान खरबूजे की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा सकते है, कृषि विशेषज्ञों के अनुसार खेत में पलेवा कर तुरंत बुवाई करने से बीजों का अंकुरण बेहतर होता है और फसल मजबूत बनती है. खरबूजे के लिए बलुई दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त मानी जाती है. समय पर सिंचाई और उचित देखभाल से उत्पादन बढ़ता है. कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि हरा मधु, पूसा मधुरस, पंजाब सुनहरी, निर्मल और कुंदन जैसी उन्नत किस्मों के बीज लगाने से 80 से 90 क्विंटल प्रति एकड़ तक पैदावार मिल सकती है. इसकी खेती में लगभग 25 से 30 हजार रुपये लागत आती है, जबकि मंडी में अच्छे दाम मिलने पर 70 से 80 हजार रुपये प्रति एकड़ तक कमाई संभव है. करीब 90 दिनों में फसल तैयार हो जाती है, जिससे किसानों को जल्दी लाभ मिलता है.   Read More ...

free visitor counters