ऐसा लगा मानों बादल फट गया हो! हनुमान झरने से बह गए 5 युवक, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Image credit: Internet

ठाणे जिले के शहापुर तहसील के डोळखांब के पास हनुमान झरने पर पिकनिक मनाने गए युवकों के साथ बड़ा हादसा हो गया. हादसे के समय तेज बारिश हो रही थी और ऐसा ऐसा लगा मानों बादल फट गया हो. इसके बाद तेज रफ्तार से आया पानी पांच युवकों को अपने साथ बहा कर ले गया. स्थानीय लोगों और रेस्क्यू टीम ने तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. कुछ देर की कवायद के बाद आकाश महेंद्र देशमुख नामक युवक का शव भी बरामद कर लिया गया. दिनेश मेंडलकर नामक युवक की तलाश अभी भी जारी है. अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन फिलहाल रोक दिया गया है. सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाएगा.   Read More ...

free visitor counters