Bottle Gourd Cultivation: खरीफ सीजन में लौकी की खेती, काशी बहार और NS 421 किस्में बेस्ट, जल्द होती है तैयार

Image credit: Internet

Bottle Gourd Cultivation: खरीफ सीजन में कम समय में अच्छी कमाई के लिए लौकी की खेती किसानों के लिए बेहतरीन विकल्प बन सकती है. बाजार में सालभर मांग रहने से इसकी खेती लाभदायक मानी जाती है. जिला उद्यान अधिकारी डॉ. पुनीत कुमार पाठक ने बताया कि किसान अपने क्षेत्र की मिट्टी और जलवायु के अनुसार किस्म चुनें. जल्दी तैयार होने वाली काशी बहार और NS 421 जैसी किस्में खरीफ में बेहतर रहती है. काशी बहार 90-100 दिन में तैयार होकर 500 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक उपज देती है. पूसा हाइब्रिड-3 सिर्फ 50-55 दिन में फल देना शुरू कर देती है और 480 क्विंटल तक उत्पादन देती है. अर्का बहार और काशी गंगा भी अच्छी पैदावार वाली किस्में हैं. सही जल निकासी, समय पर खाद और रोग नियंत्रण अपनाकर किसान कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं.   Read More ...

free visitor counters