गर्मी में खीरा की खेती मुनाफे का सौदा, ड्रिप सिंचाई और मल्चिंग तकनीक का करें उपयोग, होगी तगड़ी कमाई

Image credit: Internet

Cucumber Cultivation: गर्मी के मौसम में किसान खीरे की खेती कर कम समय में अच्छा मुनाफा कमा सकते है. मुरादाबाद के कृषि वैज्ञानिक डॉ. दीपक मेहंदीरत्ता के अनुसार यह फसल 40 से 60 दिन में तैयार हो जाती है और रेत-दोमट मिट्टी में बेहतर उत्पादन देती है. प्रति हेक्टेयर 2 से 3 किलो बीज की जरूरत होती है. खीरे की बुवाई मेड़ और क्यारी बनाकर करनी चाहिए. लाइन से लाइन की दूरी 60 से 150 सेंटीमीटर और पौधे से पौधे की दूरी 15 से 60 सेंटीमीटर रखें. समय पर सिंचाई, निराई-गुड़ाई और गोबर की खाद देने से पैदावार बढ़ती है. इससे 12 से 15 टन प्रति हेक्टेयर तक उत्पादन मिल सकता है. ड्रिप सिंचाई और मल्चिंग तकनीक अपनाकर कम पानी में ज्यादा उपज ली जा सकती है. किसान इससे प्रति एकड़ लाख रुपये तक की कमाई कर सकते है.   Read More ...

free visitor counters