जंतर-मंतर प्रदर्शन में पैलेट गन क्यों चली, किसके कहने पर? CRPF रिपोर्ट में खुलासा, कानून क्या कहता है

Image credit: Internet

NEET पेपर लीक के विरोध में 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन हुआ था. इस प्रदर्शन के दौरान पेलेट गन का इस्तेमाल हुआ था. अब इस पर CRPF ने बड़ा दावा किया है. CRPF की आंतरिक समीक्षा के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई से पहले सभी तय प्रक्रियाओं (SOP) का पालन किया गया. पहले भीड़ को हटाने के लिए घोषणा, आंसू गैस और लाठीचार्ज किया गया. जब इससे भीड़ काबू में नहीं आई, तब दिल्ली पुलिस की लिखित मंजूरी के बाद पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया. CRPF का कहना है कि पूरी कार्रवाई कानून और तय नियमों के तहत हुई.   Read More ...

free visitor counters