धौलपुर में छाया इजरायली आम, बंजर जमीन में भी लहलहाई फसल, किसानों की हो सकती है बल्ले-बल्ले
Israeli M-13 mango cultivation : राजस्थान के धौलपुर जिले के खेमरी गांव में स्थित आम उत्कृष्टता केंद्र इन दिनों किसानों और कृषि विशेषज्ञों के बीच चर्चा का बड़ा केंद्र बना हुआ है. यहां इजरायल की उन्नत एम-13 किस्म के आम की खेती की जा रही है, जो अपनी खासियतों के कारण तेजी से लोकप्रिय हो रही है. यह किस्म पथरीली और कमजोर मिट्टी में भी आसानी से उग जाती है और कम पानी वाले इलाकों में भी बेहतर उत्पादन देती है, जिससे सूखे और सीमित संसाधनों वाले क्षेत्रों के किसानों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है. केंद्र में वैज्ञानिक तरीके से मदर प्लांट तैयार कर बड़ी संख्या में पौधे विकसित किए जा रहे हैं, जिन्हें देशभर के किसानों तक पहुंचाया जा रहा है. यहां 40 से अधिक किस्मों के आम पर काम हो रहा है, जिनमें पारंपरिक और नई उन्नत किस्में शामिल हैं. इसके अलावा नींबू, अमरूद, आंवला और अन्य फलों के पौधे भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे किसानों को फसल विविधता और आय बढ़ाने का मौका मिल रहा है. खेमरी का यह केंद्र न केवल आधुनिक खेती की दिशा दिखा रहा है, बल्कि किसानों के लिए नए अवसरों के दरवाजे भी खोल रहा है. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail