यहां सिक्का नहीं, किस्मत आजमाते हैं लोग, सही जगह गिरा तो पूरी होती है मुराद

Image credit: Internet

हैदराबाद की ऐतिहासिक मौला अली दरगाह आस्था के साथ अपनी अनोखी परंपरा के लिए भी प्रसिद्ध है. पहाड़ी की चोटी पर स्थित इस दरगाह में श्रद्धालु मन्नत मांगकर एक खास जगह पर बनी जाली में सिक्का फेंकते हैं. स्थानीय मान्यता है कि अगर सिक्का सही जगह पर गिर जाए तो मांगी गई मुराद पूरी होती है. इसी विश्वास के चलते यहां आने वाले लोग श्रद्धा से इस परंपरा को निभाते हैं. दरगाह से हैदराबाद और सिकंदराबाद का शानदार 360 डिग्री नजारा भी दिखाई देता है. शाम के समय ठंडी हवाओं और खूबसूरत वातावरण के कारण यह स्थान पर्यटकों और परिवारों के बीच भी लोकप्रिय है.   Read More ...

free visitor counters