रमजान से पहले कांग्रेस की ये कैसी डिमांड? अधीर रंजन ने ममता दीदी को लिखी चिट्ठी

Image credit: Internet

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नई बहस शुरू हो गई है. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने रमजान के दौरान कम से कम 3 दिन की छुट्टी देने की मांग की है. साथ ही ईद पर भी ज्यादा छुट्टी की बात कही है. इस मांग पर बीजेपी ने सवा उठाए हैं. बीजेपी नेताओं ने पूछा कि क्या कांग्रेस ने कभी दिवाली या होली के लिए ऐसी मांग की है? बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस मुस्लिम वोट बैंक के लिए तुष्टिकरण की राजनीति कर रही हैं. कुछ नेताओं ने यह भी कहा कि पाकिस्तान और बांग्लादेश में ईद पर 3 दिन की छुट्टी मिलती है, लेकिन भारत में ऐसा नहीं होना चाहिए. बीजेपी ने यह भी दावा किया कि अगर ऐसी राजनीति जारी रही तो बंगाल की पहचान बदल सकती है. इस मुद्दे पर अब सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. आने वाले दिनों में यह विवाद और बढ़ सकता है.   Read More ...

free visitor counters