CISF: जिसके जिम्‍मे एयरपोर्ट से बंदरगाह तक की सुरक्षा, कैसा होगा उसका अपना नया ‘किला’, ₹136 करोड़ होने वाले हैं खर्च

Image credit: Internet

देश के एयरपोर्ट, मेट्रो, न्यूक्लियर प्लांट, सरकारी इमारतों और बड़े बंदरगाहों की सुरक्षा संभालने वाली CISF को जल्द नया हाईटेक हेडक्वार्टर मिलने जा रहा है. नई दिल्ली के सीजीओ कॉम्प्लेक्स में बनने वाला 9 मंजिला कमांड सेंटर देशभर में फोर्स के ऑपरेशन और सिक्योरिटी मॉनिटरिंग का केंद्र होगा. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने इसकी आधारशिला रखी है. साथ ही 136 करोड़ रुपये से अधिक की कई इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है. महिला रिजर्व बटालियन, ड्रोन-रोधी तकनीक और साइबर सुरक्षा क्षमता बढ़ाने पर भी बड़ा फोकस किया जा रहा है.   Read More ...

free visitor counters