LPG सिलेंडर लेकर घर पहुंचा पति, पत्नी ने आरती उतारकर किया स्वागत, वीडियो देख लोग नहीं रोक पाए हंसी!

Image credit: Internet

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पति एलपीजी सिलेंडर लेकर घर पहुंचता है और पत्नी उसका अनोखे अंदाज में स्वागत करती नजर आती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही पति सिलेंडर लेकर घर के दरवाजे पर पहुंचता है, पत्नी थाली में दीया और फूल लेकर उसकी आरती उतारने लगती है. यह नजारा देखकर आसपास मौजूद लोग भी हंसने लगते हैं.वीडियो में पत्नी का मजाकिया अंदाज और पति का शर्माते हुए मुस्कुराना लोगों को खूब पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि आज के समय में गैस सिलेंडर मिलना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं लगता. यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को खूब हंसा रहा है.   Read More ...

free visitor counters